| 02.12.2009 | 02:00 UTC
जर्मनी में बेरोज़गारों की संख्या में कमी
जर्मनी में बेरोज़गारी की दर में लगातार दूसरे महीने कमी आई है. जर्मनी के श्रम मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक़ नवंबर में 32 लाख लोगों के पास नौकरियां नहीं थीं जो अक्टूबर की तुलना में 13 हज़ार कम है. देश में बेरोज़गारी की दर फ़िलहाल 7.6 प्रतिशत है. नवंबर 2008 की तुलना में बेरोज़गारों की संख्या में 2 लाख 27 हज़ार की बढ़ोत्तरी हुई है. जर्मनी के मंदी से उबरने के संकेतों के बीच अन्य यूरोपीय देशों में बेरोज़गारी की दर अभी भी कम नहीं हो रही है. यूरोपीय संघ की एक संस्था के मुताबिक़ यूरो मुद्रा का इस्तेमाल करने वाले 16 देशों में बेरोज़गारी की दर 9.8 फ़ीसदी है जो पिछले दस सालों में सबसे ज़्यादा है.











